Type Here to Get Search Results !

भारत में 5G कब लॉन्च होगा

0

 News and Reporter = Gautam Khatri

Contact  G-mail = khatribestarticle@gmail .com

5G नेटवर्क की टेस्टिंग करनेवाली कंपनी एयरटेल का दावा है कि 5G सेवा देने के लिए वह तैयार है, बशर्ते सरकार देश में 5G कनेक्टिविटी सर्विस की शुरुआत करे. टेक वेबसाइट डिजिट की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो 5G को भारत में 2021 की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकता है

इस सवाल का जवाब अभी साफ तौर पर नहीं दिया जा सकता है। जहां जियो इस साल के आखिर में 5G लॉन्च की तैयारी कर रहा है, वहीं एयरटेल का मानना है कि डोमेस्टिक टेलीकॉम मार्केट को 5G सेवाओं के लिए तैयार होने में 2 से 3 साल लग जाएंगे। इसके अलावा, सरकार ने भारत में अभी तक 5G स्पेक्ट्रम की सेल भी शुरू नहीं की है।

 आख़िर 5G है क्या?

इसे मोबाइल इंटरनेट की पांचवीं पीढ़ी माना जा रहा है, जिसकी स्पीड मौजूदा इंटरनेट स्पीड से कहीं अधिक होगी. जिससे बड़े डेटा को आसानी से डाउनलोड और अपलोड किया जा सकेगा.

इन मेगाहर्ट्स पर हो सकती है टेस्टिंग 

हालांकि यह देखा जाना अभी बाकी है कि भारत में 5G मोबाइल नेटवर्क परीक्षणों के लिए कौन से बैंड तैनात किए जाएंगे. और जल्द ही दूरसंचार कंपनियां उपभोक्ताओं के लिए व्यावसायिक रूप से कैसे रोलआउट करने की स्थिति में होगी. उम्मीद की जा रही है कि भारत में 5G नेटवर्क 1800 मेगाहर्ट्स, 2100 मेगाहर्ट्स, 2300 मेगाहर्ट्स के साथ 800 मेगाहर्ट्स और 900 मेगाहर्ट्स बैंड को कवर करेगा. हालांकि यह कंपनियों के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है.

 

(संचार मंत्रालय)=: संचार मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि 5G परीक्षणों के संचालन के उद्देश्यों में 5G स्पेक्ट्रम प्रसार विशेषताओं का परीक्षण करना शामिल है, विशेष रूप से भारतीय संदर्भ में, यहाँ चुना गया उपकरण और विक्रेताओं का मॉडल ट्यूनिंग और मूल्यांकन, स्वदेशी प्रौद्योगिकी का परीक्षण, अनुप्रयोगों का परीक्षण और 5जी फोन और उपकरणों का परीक्षण करना आदि शामिल है।

 

 

 

देरी पर समिति ने जताई नाराजगी (Committee expressed displeasure over the delay)


रिपोर्ट में कहा गया कि चीजों को देखते हुए, समिति के सदस्यों का मानना है कि भारत में 5जी सेवा शुरू करने के लिए जरूरी तैयारी नहीं की गई है. दूसरे देशों के मुकाबले में भारत इस मामले में अभी शुरुआती फेज से आगे नहीं बढ़ सका है. समिति ने कहा है कि 5जी में देरी देश में काम की योजनाएं बनाने और उनके क्रियान्वयन की क्षमता पर सवाल खड़ा करता है. ऐसा लगता है कि अगर सरकार ने जरूरी जगहों पर हस्तक्षेप नहीं किया तो भारत 2जी, 3जी और 4जी (2G, 3G and 4G) में पीछे रहने के बाद 5G के मामले में भी भारत के अवसर गंवा सकता है.

 News and Reporter = Gautam Khatri

Contact  G-mail = khatribestarticle@gmail .com

(Gautam Khatri को
📧 Email Me

करे)

 

 

 

 

Post a Comment

0 Comments