Type Here to Get Search Results !

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा रद्द, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैंसला

0

  

News and Reporter = Gautam Khatri

Contact  G-mail = khatribestarticle@gmail .com


 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ हुई बैठक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) पर यह फैसला लिया गया है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (UP Deputy CM) ने इस संबंध में आज सीएम योगी के साथ बैठक की। बताया कि इस बैठक में यूपी क्लास 12 एग्जाम (UP Board 12th Exam) कैंसिल करने का निर्णय लिया गया है।

 

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से यूपी बोर्ड ने निर्णय लिया है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।’’

Contact  website owner G-mail = khatribestarticle@gmail .com

उनके मुताबिक जिन बच्चों ने बोर्ड परीक्षा की बेहतर ढ़ंग से तैयारी की है, उन्हें भी परीक्षा रद्द होने से कोई खास नुकसान नहीं होगा, क्योंकि उनके शिक्षक उनकी योग्यता और क्षमता से बखूबी वाकिफ होते हैं और उन्हें आन्तरिक मूल्यांकन में उनके पर्फामेंस के आधार पर अच्छे अंक ही मिलेंगे.इसके साथ ही उनकी तैयारी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में उन्हें सफलता दिलायेगी.

सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस सिलसिले में की गई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में प्रदेश के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल थे। यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए 26 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। 

आज हो सकता है फैसला
वहीं इससे पहले यूपी के शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा जुलाई माह के दूसरे हफ्ते में यूपी बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा कराये जाने के संकेत दे चुके हैं. उन्होंने 29 मई को कहा था कि परिस्थितियां अनुकूल होने पर वर्ष 2021 की कक्षा 12 की यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा अवधि को डेढ़ घंटा रखा जाएगा. जिसमें परीक्षार्थियों को मात्र 3 प्रश्नों का उत्तर देना होगा. लेकिन अब बदले हुए हालातों में यूपी सरकार पर यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का दबाव लगातार बढ़ रहा है. सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि गुरुवार को सीएम योगी के साथ बैठक के बाद यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा कोई फैसला ले सकते हैं. गौरतलब है कि इस साल यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 14,73,771 बालक और 11,35,730 बालिकाओं को मिलाकर कुल 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये हैं, जिन्हें बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होना है.

News and Reporter = Gautam Khatri

Contact  G-mail = khatribestarticle@gmail .com


 

Tags

Post a Comment

0 Comments