Type Here to Get Search Results !

गोरखपुर में पिस्‍टल लगाकर पैथोलाजी संचालक से 4.50 लाख की लूट

0

 News and Reporter = Gautam Khatri 

Contact  G-mail = khatribestarticle@gmail .com

 


गोरखपुर:- कैंट क्षेत्र के बेतियाहाता में पैथोलाजी संचालक के पिता को पिस्टल सटाकर बदमाशों ने 4.50 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फिराक चौराहे की तरफ भाग निकले। घर पहुंचने पर उन्होंने घटना की जानकारी स्वजन को दी। रात में कैंट थाने पहुंचे पैथाेलाजी संचालक ने घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


डा. अमित गोयल की लाइफ पैथोलाजी
:- बेतियाहाता निवासी विजय गोयल के बेेटे डा. अमित गोयल की चौराहे पर लाइफ पैथोलाजी है। शनिवार रात में 8.45 बजे विजय गोयल पैथोलाजी से 4.50 लाख रुपये बैग में लेकर पैदल ही घर जाने के लिए निकले। घर से 100 मीटर पहले बाइक लेकर खड़े तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने पिस्टल सटाकर उनके हाथ से बैग छीन लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों बदमाश फिराक चौराहे की तरफ भाग निकले। घर पहुंचने पर विजय ने घटना की जानकारी स्वजन के साथ ही लखनऊ जा रहे डा. अमित गोयल को दी। लूट की खबर मिलते ही डा. अमित घर लौट आए। 


पिता के साथ कैंट थाने पहुंचकर घटना की दी जानकारी
:- पिता के साथ कैंट थाने पहुंच घटना की जानकारी दी। 4.50 लाख रुपये की लूट होने की खबर मिलते ही कैंट थानेदार के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि पैथोलाजी संचालक के पिता ने घटना की जानकारी देर से दी है। छानबीन चल रही है, लाइफ पैथोलाजी के साथ ही बेतियाहाता में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बाइक स्टार्ट करके खड़े थे बदमाश

 

Tags

Post a Comment

0 Comments